मार्वल मूवीज में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली तथा अवेंजर्स फिल्म सीरीज में “ब्लैक विडो” और “नताशा रोमनॉफ “के नाम से जाने जानी वाली स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) एक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री हैं जो स्वतंत्र और ब्लॉकबस्टर दोनों फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। 22 नवंबर 1984 को न्यूयॉर्क शहर में जन्मी जोहानसन ने खुद को अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। सितंबर 2021 तक स्कारलेट जोहानसन की कुल संपत्ति लगभग 165 मिलियन डॉलर आंकी गई थी।
अदाकारी और कलाकरी दोनों के लोग कायल
अपने अभिनय कौशल के अलावा, स्कारलेट जोहानसन अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं और विभिन्न प्रकाशनों द्वारा उन्हें दुनिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक नामित किया गया है। हालाँकि, उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनके लुक के बजाय उनकी प्रतिभा को महत्व दिया जाए। आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ व्यावसायिक सफलता को संतुलित करने की जोहानसन की क्षमता ने उन्हें हॉलीवुड में अत्यधिक मांग वाली अभिनेत्री बना दिया है
एक समय ऐसा आया था जब स्कारलेट पर रिजेक्शन का कोई असर ही नहीं हो रहा था। ‘जुमांजी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों से उन्हें बाहर कर दिया गया था। लेकिन कोई भी रिजेक्शन उनकी हिम्मत को तोड़ नहीं पाया और ना ही उनकी सफलता की राह का रोड़ा बन पाया। स्कारलेट कहती हैं कि हर रिजेक्शन के बाद उन्हें बुरा तो लगता था लेकिन वे यह सोचती थीं कि इसमें उनका नहीं सामने वाले का ही नुकसान है। तो फिर बुरा क्यों मानना। दिन बीतते गए और रिजेक्शन का सिलसिला जारी रहा। धीरे-धीरे उन्हें विज्ञापन में काम मिलने लगा। उन्होंने कुछ दिन थिएटर में भी एक्टिंग की। इसके बाद 1993 में वे एक लेट नाइट टीवी शो में भी नज़र आईं थीं। ‘नॉर्थ’ से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया जो 1994 में रिलीज़ हुई थी। उनका काम लोगों को पसंद आया और फिर उन्हें कई लीड रोल भी करने को मिले।
अपने पहले लीड रोल में वे एक प्रेग्नेंट टीनेजर के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म ‘लॉस्ट इन ट्रांसलेशन’ से उन्हें हॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। इस समय वे केवल 18 साल की थीं। क्रिटिक्स से इस किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी। ‘गर्लविद द पर्ल रिंग’ में लीड रोल निभाने के लिए ऑडिशन चल रहे थे। स्कारलेट ने इस ऑडिशन में भी हिस्सा लिया और करीब 150 अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ लीड रोल अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।